जिले के बारे में
जिला खंडवा, मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, अवधूत संत दादाजी धूनीवाले, संत सिंगाजी महाराज, एक भारतीय आत्मा के नाम से प्रसिद्ध पंडित माखनलाल चतुर्वेदी, फिल्म अभिनेता अशोक कुमार एवं पार्श्व गायक किशोर कुमार की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त, खंडवा को मध्य प्रदेश के ऊर्जा केंद्र के रूप में भी जाना जाता है।

